रोंद रोंद कर माटी को मैनें
माँ की मूर्ति सुंदर बनाई
मेहनत सफ़ल हुई मेरी सारी
माता की छवि निखरि प्यारी
आओ मैया तुम मेरे घर आँगन में
कर जोड़ खड़े हैं स्वागत सत्कार में
मैंने माता का भवन सजाया
आया आया नवरात्रि पर्व आया
मैने सुन्दर सी चौकी लगायी
आयीं आयीं माँ अंबे आयीं
लाल साड़ी में जरी गोटा लगाया
झिलमिल चुनरी संग मां को पहनाया
मैं तो नथ बिंदिया चूडी कंगना लायी
हारकरधनपायलबिछुआ सिंदूर लगायी
माता पधारी हैं हमारे घर आँगन
है नवरात्रि के ये दिन कितने पावन
नित नए पकवान मैनें बनाए
रुच रुच कर नित भोग लगाए
खुश हो के सब जन जन नाचे
माँ हम तो हैं भक्त तुम्हारे सांचे
चहूँ ओर ढोल मंजीरे हैं बाजे
खुल जायेंगे किस्मत के बंद दरवाजे
तेरी भक्ती में रम नौ दिन बीते
हो गई विदाई दिन रह गये रीते
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
