लिया इस धरती पर जन्म
धन्य है हमारे कर्म।
माँ तेरी छांव में पलती हर काया
इसका कर्ज़ कभी कोई ना उतार पाया।
माँ तुमने ही आदर्श बनना सिखाया
जननी संग हर नारी का सम्मान करना सिखाया।
जब जब आयी तुम पर मुसीबत
हर सन्तान ने तुझको बचाया।
हे, मातृभुमि ! तुमको नमन
तेरा कर्ज़ कोई नही चुका पाया।
जब जब आयी दुश्मनों की भीड़
मौत के घाट हर दुश्मन को उतारा।
देश के लिए न्यौछावर कर देंगे जीवन
सरहद पर जब जब आएंगे दुश्मन।
हे मातृभूमि ! तुमको नमन
तेरा कर्ज़ कोई ना चुका पाया।
शांत भाव से हम रहते है
देश पर जब जब आए मुसीबत
मुंहतोड़ उसका जवाब हम देते है।
ना झुकते है, ना डरते है हम
सीना तान मुकाबला करते है हम।
तेरे लिए जीवन एक नही
सौ बार न्यौछावर कर देंगे।
आये तुझ पर जब भी मुसीबत
दुर्गा, काली, शिव का रूप भी हम धर लेंगे।
विश्व में शान से पहचान अपनी बनाएंगे
भारत का तिरंगा हम फहराएंगे
देश की शान हम बढ़ाएंगे।
-विशाखा सिंघल
(दिल्ली)
