मानसिक युद्ध

मानसिक युद्ध निरंतर जारी रहता है। मन के भीतर दो तरह का शोर अक्सर सोचने की शक्ति को अवरुद्ध कर देता है। नकारात्मक पक्ष ज्यादा हावी होता है। वह पल भर का ही सही क्यों न हो, पूरे अस्तित्व को तबाह कर देता है। ऐसे में हमें थोड़ी देर शांत चित्त होकर अपने बारे में सोचने की ज़रूरत होती है।

मन नाजुक है, मासूम है। सकारात्मक पक्ष ऊर्जा देता है, पर हम मनुष्य इस पक्ष की तरफ कम ध्यान देते हैं और नकारात्मक व्याधियों की तरफ ज़्यादा समर्पित हो जाते हैं।

जिंदगी की आपाधापी में हम मनुष्य इतने बंध गए हैं कि खुद को ढूंढ़ने की फुर्सत ही नहीं मिलती। थोड़ा कम हुआ, तो बेचैनी बढ़ने लगती है और हम परेशान हो उठते हैं। उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है। बीमारियां, चिंताएं लगी रहती हैं।

समय एक-सा नहीं रहता, वह करवट लेता है। बस हमें उसे सकारात्मक ऊर्जा से पकड़ना होगा। अवसादग्रस्त होने से सब कुछ थम जाता है।

खुद को वक्त दें। जहां नकारात्मक स्थितियां हों, वहां से हट जाएं। खुद को strong बनाकर थोड़ी देर अपने ईश को याद करें, उस परब्रह्म को याद करें।

आज जो स्थिति है, उसमें हर व्यक्ति एक अजीब-सी मानसिक दुविधा से गुजर रहा है। बस जरूरत है एक सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की। नजरअंदाज कर दीजिए उन नकारात्मक शक्तियों को, जो आपके हौसले छीन लेती हैं। हम मनुष्य कमजोर होते हैं। परिस्थितियों को समझने की बजाय सबसे पहले उनके नकारात्मक बिंदुओं पर ध्यान ज्यादा केंद्रित करते हैं।

अपनी बीमारी से मैं depressed हो जाती हूँ, फिर खुद को बुलंद कर आगे बढ़ती हूँ। थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी अपनी कोशिश आपको हर नकारात्मक स्थिति से उबारने में जरूर सहायक होगी।

सार्थक पढ़िए, मनचाहा सुनिए। अपनी creativity को बाहर निकालिए। हर व्यक्ति में एक विशेष गुण होता है। तलाशी लीजिए खुद की और निखार लीजिए खुद को।

हम अपने आप में रहकर भी खुद को खुश रख सकते हैं, क्योंकि एक खुश और सकारात्मक सोच का व्यक्ति और व्यक्तित्व समाज और हम सबको एक सकारात्मक दिशा दे सकता है।

करके देखिए… थोड़ा बदलकर देखिए, फिर आप खुद को देखकर हैरान रह जाएंगे।

-सुरेखा अग्रवाल ‘स्वरा’

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x