दुनिया के झंझावातों में
दो पल प्रभु को याद तो कर
धूप दीप बाती से इतर
कभी करुणा का दान तो कर
किसी चेहरे पर मुस्कान खिला
मानव में माधव को देख जरा
तेरा मेरा भूल कर
अपनापन तो बांट जरा
कथनी करनी को एक कर
सच का कर मान सदा
अंत काल जब आयेगा
कुछ नहीं तब कर पाएगा
मुख पर होगा एक ही गान
माया मिली, ना ही राम
-अनुपमा शर्मा
रूड़की
