31 जुलाई 1880 को
लमही गाँव में
एक सपूत का जन्म हुआ
माता पिता ने बालक का
धनपत राय नाम रखा
आनंदी और अजायबलाल थे उनके जन्म दाता
बालक का बचपन था दुख भरा
आठ वर्ष मे माँ खोया
पंद्रह मे पिता चल बसे
लेकिन जीवन पथ पर
बहादुरी से रहे डटे
बचपन का ब्याह भी
अधिक समय तक चल न सका
वक्त के थपेडों से लेकिन
न टूटा न हार थका
शिवरानी का थाम हाथ
नव जीवन आरंभ किया
बी ए तक की पढ़ाई
शिक्षक बन बाँटा ज्ञान
असहयोग आन्दोलन में आकर
दिया गाँधी जी को संम्मान
जीवन के संंघर्षो ने
लेखक उन्हें बनाया
इसी लेखनी ने उनको
मुंशी प्रेमचंद बनाया
सामाजिक कुरीतियों को
अपने लेखन में दर्शाया
ऊर्दु और हिंदी भाषा में
उनकी लेखनी खूब चली
गबन, गोदान,कफन, कर्मभूमि में
जन मानस की पीडा खूब दिखी
आठ अक्टूबर उन्नीस सौ छत्तीसको
बीमारी से वो हार गया
सांसे थम गई लेकिन
नाम उनका अमर हो गया ||
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
