हम हैं मुक्त गगन के पंछी,
नील गगन के सच्चे साथी।
पंखों में विश्वास समेटे,
उड़ते नभ में बनकर राही।
प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को ,
हमने अपने सुर से संवारा।
फूलों पर मुस्कान बिखेरी,
वन-उपवन को दिया सहारा।
है साक्षी ये धरा, पवन सब,
नदियाँ, पर्वत, नभ के तारे।
हमने मानवों का न कुछ भी बिगाड़ा,
फिर क्यों छीने तुमने द्वारे?
कटते वन, उजड़ते आशियाने,
सूनी होती वृक्षों की डालें।
कैसे गाएँ हम मधुर तराने,
जब हर ओर हों दुख की ज्वालें?
छोटे छोटे कदमों से हम
दाने चुगते खेलते कूदते
पर क्यों तुम हमें दुख देकर
बांध पिंजरे में रख लेते।
हम तो प्रेम, दया के दूत हैं,
नभ में भरते जीवन-राग।
धरती माँ की शान बढ़ाते,
रखते सबसे हम अनुराग।
-रीति झा
