मुसाफ़िर, कहा तक जाएगा?

अरे! मुसाफिर तू कहां जाएगा?
कुछ तो पाया नहीं, क्या खोएगा?
तेरा कौन है? न यहां, न वहां,
तू जाएगा कहां?

निकला था बहुत दिनों पहले,
पीछे छोड़ के सारे झमेले,
अब कहां जाएगा?
क्या खोया था, और क्या पाएगा?

रुक के देख थोड़ी देर,
रुक के उनकी तरफ मुंह तो फेर,
नहीं देखेंगे वह लोग तुझे अगर , तो चले जाना,
घने कोहरे में कही खो जाना।

सब छूट रहा है पीछे,
थोड़ा तो देख ऊपर, थोड़ा तो देख नीचे,
तेरे जाने के बाद अगर वह रोएंगे तो क्या करेगा?
अरे! मुसाफिर कैसे अपना पेट भरेगा?

अरे! मुसाफिर यहां तेरा कोई नहीं अपना,
सब कुछ केवल है एक सपना,
तू चला जाएगा तो सपना टूट जाएगा,
तू क्या पियेगा? और क्या खायेगा?

अरे! मुसाफिर तू कहां तक जाएगा?
क्या पाएगा? और क्या खायेगा?
जब कुछ न है तेरा,
कुछ न है मेरा।

-प्रणव राज,
कैमूर (बिहार)

1 कमेंट

  • Pradeep Kumar Arora 9425192297

    👌
    Badhiya

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x