हे मातृ भूमि, है तुम्हें नमन
खुशकिश्मत हूँ, मैं लिया यहाँ जन्म
इस दुनिया में, सबसे प्यारा
लगता है, मुझे अपना वतन
इसकी आजादी की खातिर
कितनो ने कुर्बान किया तन मन
आया है आज वही स्वतंत्रता दिवस
आओ मनाए मिलकर हम जश्न
याद करें उनको जिन्होंने
देश के लिए न्योछावर किया जीवन
आओ करें इस पा वन दिवस पर
आज ये संकल्प हम
अपने पूर्वजो की भाति ही
भारत की रक्षा करेंगें हम
बनेंगे सरहदो के सिपाही
दुश्मनो को मार गिराएंगे
अपनी मातृ भूमि के लिए
हम लहू अपना बाहएंगे
है इतिहास बहुत गौरवशाली
नींव खूबसूरत भविष्य की बनाएँगे |
तज कर मनमुटाव अपने
एकता अपनाएंगे
विश्व पटल पर शान से
अपनी पहचान बनाएँगे
संस्कारों की अनमोल धरोहर ही
तो है पहचान हमारी
विविधता में एकता ही है विशेषता हमारी
इस सुन्दर परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाएगे |
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
