मेरी कलम की यात्रा

“कतरा कतरा मेरा मन”
शब्दों में बिखरता रहा,
फिर “मेरा मन”
हर धड़कन का आईना बनता रहा।

जो अनकहा था,
वह “मन की बात” बनकर निकला,
और विश्वास से पूछा,
“मैंने लिखा, तुम पढ़ोगे?”

जब भी जीवन से संवाद किया,
धीरे से कहा,
“सुनो! बात मन की”,
क्योंकि हर अनुभूति का अपना
एक “दृष्टिकोण” होता है।

समय ने बार बार टोका,
“काश! कभी सोचा होता…”
तो अनुभव ने समझाया
कि “छोटी छोटी बातें” ही
जीवन की सबसे बड़ी सीख होती हैं।

इन्हीं सीखों से जन्मी
“विचार क्रांति”,
और रिश्तों की धूप छाँव में
सजते गए “मित्रता के मोती”।

ज्ञान की साधना ने
“महिलाओं का सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में योगदान”
पर शोध का दीप जलाया,
तो लेखनी ने बताया
“गद्य लेखन का महत्व” भी कम नहीं होता।

अपनी जड़ों को सँजोते हुए
“जोगराज जी का वंशवृक्ष” लिखा,
आस्था के पथ पर
“कर्म इक्तीसा” का दीप जलाया।

विपरीत समय भी हार न सका,
क्योंकि
“आपातकाल में सृजन फुलवारी” खिलती रही,
और जीवन के स्वर
“प्रीत के गीत” बनकर गूँजते रहे।

ममता ने बाहें फैलाकर कहा,
“सृष्टि मेरे आँचल में…!”
परिवार ने पहचान दी,
“संभवनाथ परिवार”,
और श्रद्धा ने झुककर लिखा,
“मेरे गुरु ‘विराट'”

फिर जीवन ने मुस्कराकर पुकारा,
“…और तुम!”
हाँ, तुम भी
मेरी हर रचना के मौन सहयात्री हो।

आत्मा की रोशनी ने
“Spiritual Corner” का दीप जलाया,
और अंततः
“कुछ कहती कलम”
आज भी अनवरत लिख रही है।

यह यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई,
मेरी हर पुस्तक
मेरे जीवन का एक पड़ाव है,
हर शब्द
मेरी साँसों का विस्तार।

मैं जानती हूँ,
अभी शेष है
उम्मीद का एक टुकड़ा,
जो हर अँधेरे में
अपना उजाला बचाए हुए है।

और अभी बाकी है
थोड़ा सा आसमान,
जहाँ मेरी कलम
अपने सपनों के पंखों के साथ
अनंत तक उड़ती रहेगी।

-डॉ. प्रीति समकित सुराना

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x