मेरी नन्हीं गौरैया

“गौरैया की प्यास”


चलों नेक काम करते चले
पक्षी मानव का मान करे||

प्यासों को पानी पिलाते चले
जलदान कर पुण्य कमाते
अन्नदान कर भोजन कराते ||
प्यासे को जल , अन्नदान करें||

सूख जाते सर सरोवर तलैया
पशु पक्षी भूखे प्यासे नदिया
सूखा गला भूखा पेट कुम्लाया
दिल रो लेता मन तड़फ जाता ||

भोर भये चहकती गौरैया
निदा से सुबह होते जगाती
बच्चों को दान पानी लाती
चोंच में प्यार उमड़ लाती||

गौ धूनी बेला लौट आती
भर भर नयन प्रेम छलकती
बच्चों को आंचल में पसारे
मेरी नन्ही प्यारी गौरैया ||

जिन्दगी में ऐसा करो काम
हो आपका अपना नेक काम
दुआओं आशीष का मान
परोपकार में हो सम्मान ||

चलो नेक काम करते चले
प्यासों की प्यास बुझाते चले ||

-ऊषा नौगरहिया
कटनी

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x