आओ कृष्ण मुरारी आओ,
छैल-छबीले यूँ न सताओ।।
दध की मटकी,जल की गघरी,
आज पड़ी है खाली-खाली,
तुम बिन मेरो मन न लागे,
क्या करूँ मैं कोई बताओ।।
नयनों की बातें कोई न जाने,
लिखूं मैं पाती मन भरमाने,
तुम बिन जियरा भर-भर आये,
क्या करूँ मैं कोई बताओ।।
सारी मेरी सखी-सहेली,
भूल गईं सब हँसी-ठिठोली,
रातों में निंदिया न आये,
क्या करूँ मैं कोई बताओ।।
तुम मेरे करुणा के सागर,
कृपानिधान दया भरे,
विरह में जीना भूल गए हैं,
क्या करूँ मैं कोई बताओ।
आओ कृष्ण मुरारी आओ,
छैल छबीले यूँ न सताओ।।
-साधना छिरोल्या
दमोह(म.प्र.)
