कीचड़ में धंसे पाँव, सपने सजते आँखो में,
हरियाली बोते हाथ, और आशा साँसो में।
हरा-भरा खेत करें,पानी में उठे हिलोर
किसान धान रोप रहा,संग में उम्मीद डोर।
किसान खेत में मेहनत करें, माथे से पसीना बहे,
धरती माँ की गोद में, वो नया जीवन गढ़े।
सिर पर भोजन लिए, संगिनी खड़ी किनारे,
हौसला देती जाती वो, हर क़दम पर सहारे।
मेहनत का पसीना है, चमके माथे पर मोती सा,
धरा भी हँसती है, बनके खेतिहर का साथी सा।
गाँव की ये तस्वीर है भारत की पहचान।
अन्नदाता के बल से ही, चलता है ये जहां।।
गाँव की माटी,किसान का पसीना, नारी का साथ।
इन्हीं तीनों से चलती है भारत की बेहतर कमान।।
कीचड़ में कमल खिलें, ऐसे होते हमारे किसान।
इनके श्रम से ही पले, दुनिया का हर इंसान।।
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
