खुश न होना सोच के ये,
किसी तरह मैं रुक जाऊँगी |
थामोगे तुम डोर मेरी और,
कठपुतली मैं बन जाऊँगी |
चुन कर राह के सारे कंटक,
नई राह ढूढ़ती जाऊँगी |
जिन पंखो को तुमने कतरा,
उनका मातम नहीं मनाऊँगी |
जोड़ जोड़ ऊर्जा को अपनी,
नूतन पंख स्वयं ही बनाऊँगी |
बाँध के मझको खुश न होना,
की डर कर मैं रुक जाऊँगी |
जकड़ तुम्हारे हाथों में,
घुट घुट कर मर जाऊँगी |
रोज बुनुँगी ख्वाब नए,
नित सपने नए सजाऊँगी |
पी जाऊँगी पीढाओं को,
कभी आँसू नहीं बहाऊँगी |
समेट कर अंतस में टूटन को,
ताकत उसे बनाऊँगी |
आशाओं से लबरेज है कश्ति,
तूफान से न घबराऊँगी |
सारे बंधन तोड़ के मैं,
नील गगन तक उड जाऊँगी |
लाख रुकावटें आऐं तो क्या,
दरिया सी बहती जाऊँगी |
हाथ मलते रह जाओगे,
नजरों से ओझल हो जाऊँगी |
पछतावे की आग में जलकर,
सारी अकड निकल जायेगी |
मुठ्ठी में बंद रेत सी लम्हा लम्हा,
घडियाँ सुनहरी फिसल जाऐंगी |
देते रह जाओगे सदाऐं साहिल पे,
मैं लहरों में खो जाऊँगी ||
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
