तुम्हारे शहर से मैं जाऊं कैसे?
तुम्हारे बुलाने पर भी आऊं कैसे?
मेरे बगल में तुम बैठो तो कभी,
तुम बैठी हो तो मैं गाऊं कैसे?
अब बता भी दो कि तुम किसको चाहती हो?
अगर मुझे चाहती हो तो फिर मैं जाऊं कैसे?
तुम अब भी आती हो मेरे सपनों में,
रोज रात को दिखती हो तो तुम्हें भुलाऊं कैसे?
चलो अब मेरे से बात भी कर लो,
तुम नहीं सुनोगी तो कुछ बताऊं कैसे?
छोड़ कर सारी पिछली बातों को बैठो आईने के सामने,
तुम बैठोगी नहीं तो तुम्हें सजाऊं कैसे?
कभी आकर तुम मिलो मुझसे,
बिना मिले अपने प्यार को जताऊं कैसे?
मैने बस तुम्हें ही चाहा है,
तुम मेरी हो ये जानकर भी मैं जाऊं कैसे?
-प्रणव राज
बिहार
