कोई मुझको जगा कर रातों में
बोलता है उठो लिखो मैं बोलता हूं
कोई भी बात छुपा कर नहीं रखो
मैं राजदार हूं राज खोलता हूं
तुमने भी कर रखी मरने के बाद
अस्तित्व में आने वाली वसीयत
कौन क्या पाएगा किसे क्या मिलेगा
इस बात पर ज़िन्दगी भर डोलता हूं
बड़ी शान से बताता हूं लोगों को
कौन से सपने तामीर करना बाकी है
पर क्या यह सब कहने से पहले
अपने नाजुक परों को तोलता हूं
बहुत सहना पड़ता है लड़ना पड़ता है
औरों से कभी अपने अंदर के डर से
जो बांध रखी है मन में सोच की गांठे
छोड़ देता हूं वैसी नहीं मैं खोलता हूं ॥
-ख़ुशी प्रमागराज
