मैं भारत माँ की बेटी हूँ

“मैं भारत माँ की बेटी हूँ,
मैं नाज इस पर करती हूं।

मेरा भारत है प्यारा,
है विविधताओं से भरा,
प्राचीन इसकी सभ्यता,
है सांस्कृतिक विरासत से भरा।।

है राम -कृष्ण की पावन भूमि,
महात्मा बुद्ध की कर्म स्थली,
यहाँ हर धर्म लगता प्यारा,
दिखती अनेकता में एकता।।

है भरत जी की पावन धरा,
कश्यप ऋषि की स्थली,
लक्ष्मीबाई, वीर अवंतिका,
की है ये पावन भूमि।।

वीर भगतसिंह और सुखदेव की,
बलिदान गाथायें गूंजती,
शिवाजी और महाराणा की,
ललकार भी है गूंजती।।

तुलसी,राम,रहीम,की भूमि,
नानक,कबीर की वाणी भी,
नेहरू, गाँधी, विवेकानंद की,
आवाज भी है गूंजती।।

ईद ,होली और दीवाली,
मनाते धूमधाम से,
क्रिसमस और प्रकाश-पर्व भी,
मनाते खूब शान से।।

शून्य का अविष्कार कर,
मंगल ग्रह तक पहुंच गये,
विज्ञान की प्रगति कर,
कितनों को पीछे छोड़ गये।।

पूर्व में बंगाल की खाड़ी,
तो पश्चिम में अरब सागर फैला,
उत्तर में है वृहत हिमालय,
दक्षिण में हिन्द सागर फैला।।

कितने वीरों का रक्त बहा,
कितनी मांओं की गोद उजड़ी,
कितनी मांगों का सिंदूर छिना,
तब ये आजादी हमें मिली।।

पंद्रह अगस्त को मिली आजादी,
दिल्ली है राजधानी बनी,
फहराया तिरंगा प्यारा,
हम सबकी है शान बढ़ी।।

26 जनवरी 1950 को,
देश पूर्ण गणतंत्र बना,
और उसी दिन से ही फिर,
संविधान लागू हुआ।।

यहां राष्ट्रीय पुष्प कमल प्यारा,
है बरगद विशाल भी न्यारा,
जहाँ गान है देखो जन-गण-मन,
तो गीत वन्दे-मातरम।।

जहाँ गंगा बहती कल-कल कर,
गजराज हमारी राष्ट्रीय धरोहर,
जहां फल है मीठा आम भी,
तो खेल न्यारी हाकी भी।।

है राजभाषा हिंदी भी,
और मुद्रा चलती रुपये की,
मुझको इस पर तो नाज बहुत,
मैं हूँ इसकी प्यारी बेटी”।।

-साधना छिरोल्या
दमोह(म.प्र.)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x