मै कोई तस्वीर नही हूं
सबकी भाग्य विधाता हूं
भारत वासी लाल मेरे है
मै भारत माता हूं।
वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्
कितना अमन चैन था घर में
प्रेम की गंगा बहती थी
सब मिलजुल कर खूब मनाए
ईद दिवाली बैसाखी
गद्दारो ने गिद्ध दृष्टि का
ऐसा डेरा डाला था।
इस अखंड देह को मेरी
खंड खंड कर डाला था।
वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्
बच्चों अब तुम मुझे संभालो
फूट के बीज न बोने दो
सदा प्रेम से रहो सभी
अपमान मेरा न होने दो
शत शत दीप जला प्रेम के
नवयुग का आवाहन करो
वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्
-कीर्ति प्रदीप वर्मा
