एहसासों से बांधता कौन है
मन मोरा चिरैया सा
फुदकता चहुँ ओर…
फिर मुझे रुकता कौन है ……
बयार से मिलती हूँ रोज
फिर ज़मी से पुकारता कौन है
मन में उमड़ते ख्याल
ये मौन बवाल करता कौन है …
कहते लोग चिरैया सिरफिरी
लेकिन प्यार से बुलाता कौन है ..
एहसासों के पंख से उड़ जाना
विश्वास को फिर तोड़ता कौन है …..
न जाने मन मोरा इतना व्याकुल
कोई नहीं अपना कहता कौन है
बांधते तो मोह के बंधन में सब
लेकिन बाँध के मारता कौन है ………..
कि मोह का त्याग कर प्रेम के विश्वास लिए
आसमां और ज़मीन सब लगे अपना है …
मोहे पंख फैला कर उड़ना है …!!
-नंदिता तनूजा
लखनऊ
