डोरी ने पंखों को ऐसे थाम लिया,
उड़ने का हर सपना ही थाम लिया।
खुला गगन था सामने फिर भी,
मोह ने अपना जाल बिछा लिया।
बंधन बाहर कम, भीतर का अधिक है,
यही जीवन का गहरा सत्य है।
मोह की गाँठ जो खुल जाए,
हर प्राणी मुक्त पंछी बन जाए।
क्योंकि
बंधन रस्सी का तो नहीं है
मोह की गाँठ का ही है
गाँठ खुलते ही उड़ान तो
स्वयं ही मिल जाती है।
-डॉ संगीता बिंदल
