यहीं उम्मीद है बच्चा हमारा
करेगा नाम कल ऊँचा हमारा
क़दम माँ बाप के तीरथ हैं सारे
यहीं काशी यहीं काबा हमारा
मुकद्दर हमसफर है ज़िन्दगी भर
सहीं मंज़िल सहीं रस्ता हमारा
खुदा की मेहरबानी है तभी तो
सलामत है अभी कुनबा हमारा
जुड़े हैं नींव से अपनी जड़ों से
बहुत छोटा सा है दर्जा हमारा
लिखेंगे लोग अपने आसुओं से
हमारे बाद अफसाना हमारा
-दिनकर राव दिनकर
