आजादी के पंख लिये
लहराते पंख पखेरू फिरू
नीलगगन में उड़ता फिरूं
सपनों के सागर में गोता,
लगाता भोजन पाता
नि: छल दुनिया से दूर
ना चिंता हमें आपनी
जग बंधन बांधे खूब
पिंजरे का पक्षी नहीं
थामें पंख बाहें फैलाएं
उड़ान भरने को करार
दिल भी है बेकरार
सबका चाहे हम मंगल
हमारा ये कैसा बंधन?
-ऊषा नौगरहिया
कटनी
