सचेतक गीत
रंगे सियार, रंगे सियार।
घूम रहे हैं, रँगे सियार।।
आँखें खोले आँखें मीचे।
बैठे हैं डीपी के पीछे।
चौकन्ने रहते हैं हरदम,
हमला करने को तैयार।
रंगे सियार, रंगे सियार।
घूम रहे हैं, रंगे सियार।।
बातों में मत इनकी आना।
इनके फ़ोटो पर मत जाना।
दिखने में हैं कैसे-कैसे?
फ़िल्टर लगा रखे हैं चार।
रंगे सियार, रंगे सियार।
घूम रहे हैं, रंगे सियार।।
छोरा बन जाता है छोरी।
छोरी बन करती मुँहजोरी।
पासवर्ड देते ही इनको,
लुटजाता है घर-संसार।
रंगे सियार, रंगे सियार।
घूम रहे हैं, रंगे सियार।।
रील, इंस्टा पर ये घूमें।
मैसेंजर में मुखड़ा चूमें।
इनका केवल काम फसाना,
रहिएगा इनसे हुशियार।
रंगे सियार, रंगे सियार।
घूम रहे हैं, रंगे सियार।।
-मनोज जैन
