दानों में दान, रक्त दान महा दान,
जीवन की डोर थामे, बन जाए वरदान।
रक्त की हर बूंद में, आशा का संसार,
मुरझाए चेहरों पर लाती नव-उजियार।
न धन की आवश्यकता, न कोई अभिमान,
मानवता की राह में बस हो सेवा का गान।
दुर्घटना हो या संकट, जब जीवन हो परेशान,
रक्तदाता बनकर देना, मानवता को सम्मान।
एक थैली रक्त से, कितने दीपक जलते हैं,
सूने होते आंगन में फिर से सपने पलते हैं।
जाति, धर्म, भाषा का न कोई रहता भेद,
रक्त का रंग एक है, देता प्रेम का संदेश।
आओ मिलकर आज हम, लें यह पावन ठान,
जब भी अवसर मिले हमें, करेंगे रक्तदान।
जीवन का उत्सव बने, हर मानव का अभियान,
दानों में दान, “ऐ दविंदर” रक्तदान महादान।॥
🩸रक्त की हर बूंद में, जीवन ज्योति का सम्मान,
वसुंधरा पर मानवता का सबसे सुंदर दान।
आओ मिलकर दें सभी, सेवा का यह मान,
किसी के जीवन की धड़कन बने, “ऐ दविंदर” अपना रक्तदान
-डाॅ.दविंदर कौर होरा
