रक्षाबंधन स्नेह का बंधन।
बहन-भाई के प्यार का स्पंदन।
खुशहाल बचपन की सारी यादें।
आज बहन साथ लेकर आई है वादे।
भाईयों के दीर्घायु कामना के साथ।
सजी सबकी कलाई राखी से आज।
भाभियों के माथे सुहाग अमर रहे।
भाईयों का प्यार सदा संग-संग रहे।
तीन लोक में अमर रहे सभी भाई।
सभी भाईयों की सजी रहे कलाई।
जय हो सदा विजय हो मेरे भाई।
यही अभिलाषा बहनों की भलाई।
उदय रहे सब ओर प्रकाश जीवन का।
रूद्राभिषेक हो चारों ओर शिव शंकर का।
रवि से अवनी-अंबर सजा रहे मेरे भाई।
अक्षत,रोली प्रीत के धागे और मिठाई।
-प्रेम सिंह “काव्या”
