याद है सबको सीता का हरण,
क्यों याद नहीं द्रौपदी का चीरहरण?
क्यों रावण का पुतला हर साल जलाते हो?
क्यों मन के दुर्योधन को नहीं मिटाते हो?
क्यों दुःशासन के कुकर्मों को
अपने कर्मों में दोहराते हो?
रावण ने सीता को
स्पर्श तक नहीं किया,
फिर भी हर साल उसका
पुतला जला दिया।
द्रौपदी का चीरहरण करने वाले
दुःशासन को कैसे भूल गए?
उसकी सोच के अनुयायी
आज भी कैसे बेख़ौफ़ रहे?
हर साल रावण जलता है,
दुर्योधन क्यों बच जाता है?
पुतला तो राख हो जाता है,
क्यों उसका चरित्र बच जाता है?
जब तक मन में दुर्योधन है,
कैसा रावण-दहन?
पहले भीतर की बुराई मिटे,
तभी सार्थक हो पर्व-मनन!
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
