राह पे चलाएँ गुरु, राह भी सुझाएँ गुरु,
गुरु बिन ज्ञान कभी, देती न माँ शारदे।
अंतस उतर कर, तिमिर को हर कर,
सिंधु में उतारे गुरु, ज्ञान पतवार दे।
बूँद को सागर करें, बूँद में सागर भरे,
खोई-खोई लहरों को, नवल-सी धार दे।
कोई उपहार नहीं, धन के भण्डार नहीं,
मन कहे गुरु पर, खुद को ही वार दे।।
-डॉ पवन कुमार पाण्डे
निजामाबाद (तेलंगाना)
