रिमझिम बूंदें कहती है
मौसम है फिर प्रेम का||
आयी है घिर के छटाएं
देती शुभ संदेश प्रेम का||
आजादी का जश्म मनाएं
देती शुभ संदेश देश प्रेम का|
राखी पर्व व त्यौहार मनाएं
देती संदेश भाईबहन प्रेम का||
कजली तीज जन्माष्टमी मनाएं
देती संदेश हरियाली बंशी प्रेम का||
प्राकृति की घटाघोर छाएं
देती संदेश खुशहाली प्रेम का||
-ऊषा नौगरहिया
कटनी
