जब जीवन ख़ाली ख़ाली लगने लगे,
मन न लगे किसी काम में,
भजलो राधे श्याम तुम,
जाओ शरण घनश्याम के!
रीता मन जब घबराए,
हौसला जब हम हार जाएँ,
हाथ थामने आगे आते,
ऐसे हैं घनश्याम ये!
डूबती जब नैया हमारी,
बीच भँवर जब फँस जाए,
आते खेवन हार बन,
मेरे श्याम सुंदर सरकार ये!
जब भी मन घबराए,
कुछ राह समझ न आए,
कह देना अपनी बातें सब घनश्याम से,
पल में राह दिखा जाएँ मेरे नंदलाल ये!
नटवर नागर नंद दुलारे,
कृष्ण कन्हैया सबके प्यारे,
हरते पीड़ा सबकी क्षण में,
खाली न जाए दर से कोई इनके!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
