रुक के चलना ही आगे बढ़ने की चाह है,
मिलती जाती हर ठहराव में एक नई राह है!
बेमकसद ही बढ़ते जीना नहीं होती जिन्दगी,
रास्तों के पड़ावों में छुपी मंजिल की राह है।
ठहराव करे जागृत करे चलने की गति तय,
पहचान कर सुअवसर बढ़ने का नहीं भय!
मंजिल को पाने जल्द कभी,गलत ना करना
मन-मस्तिष्क को समझाना संवेदनाओं का हृदय।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
