रोता बचपन चांद सितारे अपने थे।
उम्मीदो के ख्वाब सितारे अपने थे।
झूठे बायदे प्यार दिलाशा सब उनकी।
ख्वाबो मे मिलते चांद सितारे अपने थे।
बचपन खेले मन ललचाये देखो तो।
चाल फरेबी चांद सितारे अपने थे।
रात चांदनी चांद सितारे छिपे छिपे से।
जैसे भी है चांद सितारे अपने थे।
सबके चन्दा सूरत तारे कैसा मजहब।
सब बच्चो के चांद सितारे अपने थे।
चांद सितारे हिन्दू मुस्लिम सब संताने उसकी।
हम लडते बेकारी मे चांद सितारे अपने थे।
धर्म मज़हबी कैसी बाते चन्दा मामा सबका है।
ईद पे चमके सजे दिबाली चांद सितारे अपने थे।
दिन मे सोते रात मे चमके जम के करे शैतानी।
झिल मिल चमके चांद सितारे अपनै थे।
-अमर सिंह एडवोकेट
शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश)
