वक़्त के करतब अनोखे अनवरत चलते रहे
दृश्य भी हमको छबीले स्वप्न बन छलते रहे
प्रीत का मधुमास मन को दिग्भ्रमित करता रहा
आसमाँ पर रंग फूलों के सदा भरता रहा
व्योम के प्राकल्प की अद्भुत छटा पर्वत शिखर
है समाहित भावना में बादलों को पार कर
नृत्य करते मोर के पाँवों में सावन का नमन
या पपीहा कर रहा बूंदों का जैसे आचमन
इन पलासों की दहक में प्रीत है अनुराग है
पीर का अतिरेक है पर ये गुलाबी फाग है
घुल रहे हैं रंग कितने धुल रहा हर मैल है
मन के वृन्दावन में मंचित अनुगृहित ये खेल है
-दिनकर राव दिनकर
