है वक़्त आज खुद से मुलाकात कीजिए
काबू में अपने प्यार के जज्बात कीजिए
पहचान आदमी भी कहीं खो रहा यहाँ
जो आईना दिखा दे वहीं बात कीजिए
क्यों डर के जी रहा है यहाँ आज आदमी
दम है तो ज़िन्दगी से सवालात कीजिए
कब तक सहेगा घुप्प अँधेरों को आदमी
आँखों में रौशनी के भी हालात कीजिये
मिल जाए झुलसते हुए तन को जरा सुखन
दिनकर को नज्र आज हसीं रात कीजिये
-दिनकर राव दिनकर
