वृक्षों से आच्छादित धरा ,
नदियों की निर्मल धारा,
पक्षियों का कलरव,
जीव – जंतुओं का घर,
हे मानव! ये सब सभी जीवों का सांझा है,
फिर तुमने सब कुछ अपना कैसे माना?
जंगल काटे महल बनाये,
नदियों के रस्ते बदले,
पहाड़ों को भी रौंद डाला,
जीव जंतुओं को बंधक बनाया,
बेबस जीव को काट के खाया,
हे मानव तुम भी हम से प्राणी हो ना?
बस हम बोल पाते हैं,
तुमने ईश्वरीय इस नेमत का फायदा उठाया,
समूह में बंध ताकत बढ़ा,
प्रकृति को सिर्फ अपने लिए चाहते हो,
पर यहीं तुम मात खाते हो,
प्रकृति की ताकत के आगे,
हरदम हार जाते हो,
ये वन तुम्हारे पोषक पालक,
इन्हें ही मिटाते हो
हर सांस की कीमत जानोगे,
जब पेड़ ही ना होगे
ये सुखद कोमल स्पर्श
ये हरीतिमा के आंचल
जब ना होंगे,
वीरान बंजर उजाड़ भूमि पर सांसों के लिए तरसोगे,
ये जंगल ही तुम्हारी सांसों का आधार,
सच से कब तक मुंह मोड़ोगे,
आने वाली पीढ़ीयां कोसेगीं,
यदि अब भी तुम ना सम्हले,
सम्हाल लो प्रकृति को,
धरोहर यही काम आयेगी
-नमिता दुबे मिशा
