उजड़ रहे जंगल हैं।
उखड़ रहे पत्थर हैं।।
जंगल बचाए कौन।
जनता सरकार मौन।।
प्रकृति से खिलवाड़।
कबाड़ बने हैं पहाड़।।
पर्यावरण हुआ विकृत।
आदमी जात ही घृणित।।
विकास की कहें गाथा।
जंगलों की बढ़ी व्यथा।।
किसे सुनाएँ की सुनेगा।
जंगल बचाने कुछ करेगा??
सभी सुख चैन ढ़ूंढ़ रहे हैं।
घर बैठे बैठे ही उॅंघ रहे हैं।।
कभी भगवान् तो आएंगे।
नया नया जंगल लगाएंगे??
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
