एक व्यक्ति का जीवन भूत भविष्य वर्तमान तीनों पर टिका होता है। हमारे सनातन धर्म में कहा जाता है कि ऐसे कर्म करो जिससे वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी सुरक्षित हो जाए। इसलिए व्यक्ति को भविष्य की चिंता तो अवश्य करना चाहिए किंतु उसे ध्यान रखना चाहिए कि हम वर्तमान को भी अच्छी तरह से जी सकें। जिंदगी का भी कोई ठिकाना नहीं इसलिए आप भविष्य की चिंता तो करें किंतु हम वर्तमान को बिल्कुल ही खो दें, यह तो बिल्कुल भी उचित नहीं;;;
समय का पहिया कब कहां घूम जाए
तो जो है सामने उसका भी आनंद उठाते चलिए।।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्यप्रदेश)
