वर्तमान को खोकर भविष्य की तलाश

वर्तमान को खोकर भविष्य की तलाश।
यह वाक्य उसी तरह है सामने गंगा की बहती पवित्र धारा हो, और मिनरल वाटर प्यास बुझाये।

बीत गई सो बात गई
,यह वाक्य चिंतन करने के लिए सरल सहज है।
जीवन में अतीत या भूतकाल लौटता नहीं भविष्य देखना निश्चित नहीं अगर सत्य है तो केवल वर्तमान ही है।
जो इसे खोया अंततः पछताया ही है।
एक बार जो जीवन मिला वह अवसर है। सुख दुख संकट आयेंगे ही विपदा घेरेगी ही।
रोग शोक संकट बाधा सबके साथ जुड़े हैं।
किंतु यूँ ही व्यर्थ विचारों के उलझन से गुत्थी नहीं सुलझती जीवन के उलझे धागों को धैर्य से सुलझा जो आँसू की बगिया में गुलाब खिलते हैं वे काँटों में भी मुस्कुराते हैं।
इन काँटो से घिरे गुलाब कभी भगवान के मस्तक में सज जाते हैं कभी वरमाला बन जाते हैं तो कभी वीरों को अर्पित हो जाते हैं। इस तरह गुलाब की शोभा बढ़ती ही जाती है।
एक सत्य कहानी
बीती जिंदगी की कटवाहट भूलकर वर्तमान का दामन
पकड़ती संध्या ने युवावस्था का वैधव्य देख घबरा उठी थी।
क्योंकि दो मासूम बच्चे उसका वर्तमान और भविष्य दोनों थे।
जीवन साथी नहीं है यह दुख
मन में था। उनके सपने सामने वर्तमान में था।
बेटी को डॉक्टर बनाने का बेटे को सैनिक बनाने का सपना पति का था। जो दुर्घटना में चल बसा।
संध्या ने वर्तमान के कटु सत्य को आत्मसात किया।
आज पंद्रह वर्ष बाद बेटी डॉक्टर बन गई। बेटा सैनिक स्कूल से निकलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
अतीत छोड़ वर्तमान पकड़ा संध्या ने तो भविष्य को जोड़ लिया।
इस तरह वर्तमान को खोना नहीं पकड़ना ही जीवन संघर्ष का सार है।
वर्तमान खोकर भविष्य की कल्पना मूर्खतापूर्ण है।
विचार क्षणिक होते हैं मन का अश्व तेज दौड़ता है। जब मन का अश्व आकाश छूने लगे तो लगाम कसकर थाम लें।
क्योंकि क्षणिक विचार मन की लगाम थामते ही अश्वगति में बदल सकते हैं।
जिसने जिस क्षण को पकड़ लिया वहीं उस पल को अर्थात वर्तमान को गढ़ लिया। कल्पना की यथार्थ धरातल में
संघर्षों के साथ ही राह की मंज़िल छुपी है।
विगत की पीड़ा आगत के सारे सुख छीन लेती। वर्तमान की पकड़ मजबूत हो तोआशा का संचार दीप्त आलोकित पथ बनाता है।
जो वर्तमान समय कर्म की साधना है भविष्य तप का परिणाम होगा।
अतीत स्वीकारें वर्तमान को जियें तब भविष्य सँवर जाएगा।
वास्तविकता का आनंद वर्तमान में है। चिंता,तनाव अवसाद से बाहर निकल प्रकृति को सुनें हरियाली देखें,
रचनात्मक दृष्टि ही सृष्टि निर्माण करती है।
जीवन संगीत के धुन में नाच उठें।
रोज घोंसले टूटते हैं पेड़ काट दिए जाते हैं धरती बंजर हो जाती है। पर मजबूत जड़ें फिर से पनपती हैं। पेड़ झूमते हैं चिड़िया गाती हैं।
वैसे ही हमारे जीवन का वर्तमान है। उसे कसकर पकड़ना ही बुद्धिमत्ता है।*गाइड फिल्म एक गीत है।
जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिए जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया।
वर्तमान सत्य है आनंद भरें।
अतः छोड़ो पकड़ो जोड़ो का ही सिद्धांत जीवन की सफलता है।
अतीत छोड़ो वर्तमान पकड़ो तब भविष्य जोड़ो।
वर्तमान खोकर भविष्य की तलाश
से कभी किसीका जीवन नहीं सँवरता। न सफलता मिलती।
अंत पछतावा लेकर जाने से बेहतर है, समय की गति पहचानें, वर्तमान में जीते शांति की मुस्कान बिखरते रहें।
जीवन न मिलेगा दुबारा।

-अमितारवि दुबे

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x