वर्तमान खोकर भविष्य की तलाश

बब्बन चौधरी के बेटे सुखदेव का सिंचाई विभाग के क्लर्क के पद पर चयन हुआ था पर सुखदेव यह नौकरी करना नहीं चाहता था। उसके एक सहपाठी ने जबरदस्ती इस पद के लिए उसका फार्म भर दिया था। बिना किसी विशेष तैयारी के परिक्षा में बैठा और सेलेक्ट हो गया। सरकारी नौकरी थी इसलिए बब्बन ने बेटे को समझाया कि इस नौकरी को ज्वाइन कर ले पर सुखदेव तैयार नहीं हुआ।
खैर बात आई गई। समय तेजी से बीत रहा था। दो वर्षों से सुखदेव परिक्षाएं दे रहा था पर सफलता नहीं मिल पा रही थी। कभी लिखित तो कभी साक्षात्कार में वह असफल हो जाता। बब्बन बहुत गंभीर स्वभाव के थे , बेटे के ग़लत निर्णय पर भी उन्होंने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पर अब वो भी थोड़े परेशान रहने लगे थे। सुखदेव भी जब घर आता हास्टल से तो बब्बन से नज़र नहीं मिला पाता।
अब सुखदेव कोई भी नौकरी करने के लिए तैयार था। खाद्य आपूर्ति विभाग में कनिष्ठ लिपिक की भर्ती परीक्षा फार्म सुखदेव ने भरा। खूब मेहनत की। परिक्षा का परिणाम आया और सुखदेव को यह नौकरी मिल गई। उसके दोस्तों ने मना किया‌ पर सुखदेव ने ध्यान नहीं दिया। वह अच्छी तरह समझ चुका था कि वर्तमान खोकर भविष्य की तलाश करना बुद्धिमानी नहीं है। चुपचाप उसने कनिष्ठ लिपिक की नौकरी ज्वाइन कर लिया । मन मतिष से अब सुखदेव संतुष्ट और स्थिर था।

-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x