मनुष्य का जीवन वर्तमान, भूत और भविष्य से मिलकर बनता है। बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता और भविष्य अभी आया नहीं है। हमारे हाथ में केवल वर्तमान है, फिर भी हम अक्सर आने वाले कल की चिंता में आज को अनदेखा कर देते हैं।
बेहतर भविष्य के सपने देखना और उन्हें पाने के लिए मेहनत करना आवश्यक है, लेकिन भविष्य की तैयारी में यदि परिवार का साथ, रिश्तों की गर्माहट और आज की छोटी-छोटी खुशियाँ ही खो जाएँ, तो ऐसी सफलता अधूरी रह जाती है।
आज को यह सोचकर टाल देना कि कल सब अच्छा होगा, जीवन को प्रतीक्षा में बदल सकता है। क्योंकि आने वाला कल जब आता है, तो वह भी आज ही बन जाता है और हम फिर अगले कल की तलाश में निकल पड़ते हैं।
इसलिए भविष्य के लिए सपने जरूर देखें, मेहनत भी करें, लेकिन वर्तमान को खोकर नहीं। क्योंकि भविष्य अभी आया नहीं और बीता हुआ कल लौटेगा नहीं—हमारे पास तो बस यही आज है।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान )
