वर्षा की ऋतु आई है,
कर सोलह श्रृंगार,
घनघोर घटा भी छा गई,
गूँजन लगी मल्हार।।
नद-नाली पोखर भरे,
और भरे तालाब,
कृषक जन सब लीन हैं,
धान रोपने आज।।
पशु-पक्षी कलरव करें,
कोयल मधुर आवाज,
हरियाली चूनर ओढ़ के,
धरती भी नाचे आज।।
मौसम भी खुशनुमा हुआ,
छाई घटा घनघोर,
हरियाली चूनर देखकर,
मन में उठी हिलोर।।
चंदन का झूला सजा,
डोरी रेशमदार,
झूल रहे हैं राधा संग,
मेरे सांवरिया सरकार।।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्यप्रदेश)
