नियति यही रही सदा मेरी
हर किसी के भाग का विष
हमने पी डाला।
चले थे जिस जिस राह पर
हर राह पर हमें काट डाला।
नही झुके हौंसले हमारे कभी भी
हर गम को खुशी में बदल डाला।
आंधियां आयी है आज फिर
हमें आज़माने
कह दो उनको, हमने वो विष भी पी डाला।
दे तुझे अमृत का प्याला
यह विष भी पी डाला।
हर शाख फिर आज खिल उठी
देख रही प्रकृति भी
विस्तृत शाखा ने
कैसे यह विष भी पी डाला।
दे तुझे अमृत का प्याला
गरल को अपने सीने कैसे लगाया।
गला भर दिया मेरा विष से
सबको फिर भी अमृत दे डाला।
-विशाखा सिंघल
(दिल्ली)
