अपने से लगते जो रिश्ते
उनमें से भी धोखे रिसते,
जाने किनको अपना माने
वक्त पड़े तो सब बेगाने,
ऊपर से जो अमृत झरते
दिल में जाने क्यों विष भरते,
जरा जो हम ऊँचा उठ जाते
मार के धक्का हमें गिराते,
सबको हमने जान लिया है
क्या कौन पहचान लिया है,
अब कोई नहीं धोखा देगा
सबक हर कोई चोखा देगा,
क्योंकि है हम सामाजिक प्राणी
इनके संग ही जीना होगा,
मत भरमाना कोई मीठी बात से
संबंधों का गरल तो पीना होगा
जीना होगा जीना होगा
इनके संग ही जीना होगा…..
-ऋतु कोचर
कटंगी
