जटाओं में धरी गंगा बांध,
मृगछाला लपेटे कटी पर,
गले लिपटा विष नाग,
सजाए चंदा माथ!
एक हाथ डमरू धरा,
दूजे त्रिशूल विशाल,
अंग विभूति रमाय है,
ले संग में भूत पिशाच!
विष को पी विषधर बने,
बाघम्बर धारी शिव,
शीश गंग धर कहाए गंगाधर,
गोपी रूप धर बने गोपेश्वर महादेव!
नंदी की सवारी जिनकी,
गौरा साथ विराजे जिनके,
गणेश और कार्तिकेय को ले गोद,
कैलाश है निवास जिनका कैलाशपति हैं ये!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
