वेदना

आज घर में सब कुछ व्यवस्थित था। हर चीज अपनी जगह पर थी। सेन्ट्रल टेबल पर ताजे फूल रखें थे।जिनकी खुश्बू मन को सुकून देने के लिए काफी थी।
पर फिर भी मेरा मन अशांत था।
अभी तीन दिन पहले तक ये घर माँ बाबा की आवाजों से गूंजता रहता था। हर बेजुबान वस्तु खिलखिलाती लगती थी।
वहीं सब कुछ बहुत ज्यादा परफेक्ट होने के बाद भी मन रोने को कर रहा है।उदासी के बादल बहुत घने हैं।
माँ बाबा का हर शाम पूछना ” बिट्टू तू इतनी देर से क्यों आया? पहले स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।चल पहले खाना खा ले। फिर बात करेंगे।”
व्यवसाय की परेशानी कॉम्पटीशन में नई कम्पनियों का आ जाना। राजनैतिक दांव-पेंच। मेरा मन बहुत उखड़ा था।उस पर घर पूरी तरह फैला हुआ था। मां बाबा की दवाईयां, उनके बर्तन पानी के गिलास यहां वहां पड़े थे।टीवी पर कोई धार्मिक चेनल चल रहा था। एक तो मेरी मानसिक अवस्था।उस पर उनका रोज रोज कहना “पहले स्वास्थ्य का ध्यान रख”।
आज मैं झल्ला पड़ा। मैंने उनकी आंखों में उस वक्त कुछ ऐसा देखा जिसने मुझे अंदर तक हिला दिया।
पर बाहरी समाज का ग़ुस्सा इतना हावी था कि मैं खुद पर काबू ना रख सका और भड़कता चला गया।
मेरी पत्नी निशु आवाक मेरा व्यवहार देखती रह गई।
दूसरे दिन जब मैं सो कर उठा तब घर खाली था। बच्चे तो पहले ही हॉस्टल में रह कर पढ़ रहे थे।
अब मां बाबा के साथ पत्नी भी चली गई।
बस डाइनिंग टेबल पर एक पत्र रखा था।
“आपको सब कुछ व्यवस्थित पसंद है ना। कोई भी फैलाव और आवाज आपको गुस्सा दिलाती है। माँ बाबा के साथ मैं भी जा रहीं हूं। घर में एक सिस्टम है। सारे काम होते रहेंगे। घरेलू सहायक आपकी दिनचर्या अच्छे से मेनटेन करेंगे। मैं भी माँ बाबा के साथ जा रहीं हूं। इस उम्र में उन्हें अकेले नहीं छोड़ सकती।
‘आपकी निशु’
मन फफक कर चीख चीखकर रोने को हो आया। पर नौकरों के सामने मैंने खुद को काबू में रखा।
बिना नाश्ता किये ही मैं गांव की ओर निकल पड़ा।जो मेरे इस घर से बीस किलोमीटर ही दूर था।
गांव के घर के एक हिस्से में चाचा-चाची अपने परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा हिस्सा हमारा हैं।
बाबा और चाचा ने मिल कर घर पक्के बनवा लिये हैं। दोनों हिस्से एक जैसे। सारी सुविधाओं से लैस।
गाड़ी पार्क कर मैं दौड़ कर अंदर गया। निशु मां के घुटनों में तेल से मालिश कर रही थी।
बाबा टीवी पर भजन सुन रहे थे।
मैं दौड़ कर बाबा के पांव पर सर रख रोने लगा।
वेदना बह निकली। बाबा ने मुझे रोने दिया। मैं लगातार बोलता जा रहा था।”मुझे माफ कर दो। बाबा मुझे माफ कर दो।” मां भी पास आ कर बैठ गईं।
थोड़ी देर बाद जब मन कुछ हल्का हुआ तो माँ बोलीं “चल मुंह हाथ धो कर पहले खाना खा लो।पहले सेहत जरूरी है।”
सुन कर मैं हंस पड़ा ।आज ये शब्द मुझे भगवान का आशीर्वाद लग रहे थे।
मैं बोला “हाँ माँ चलो अपने हाथ से खिला दो।”
मन का आसमान अचानक रौशन हो उठा। वेदना के बादल छंट गए थे।
बहुत मनुहार के बाद मां बाबा मेरे पास शहर में रहने को इस शर्त पर राजी हुए कि मैं काम के दवाब में अपनी सेहत से खिलवाड़ नहीं करूंगा। और समय पर घर आऊंगा।

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x