शक्ति तू ही शैलपुत्री, तू ही ब्रह्मचारिणी रूप,
शक्ति से ही चलता जगत, तू ही धूप-छाँव धूप।
पहला दर तेरा शैलपुत्री, हिमगिरि की तू संतान,
त्रिशूल हाथ, नंदी संग, करती भक्तों का कल्याण।
दूजा रूप ब्रह्मचारिणी, तप की तू प्रतिमूर्ति,
माला कमंडल हाथ में, त्याग की दिव्य है मूर्ति।
शक्ति तू ही दुर्गा, काली, तू ही लक्ष्मी का वास,
तेरे बिना अधूरा सब, तू ही हर साँस-आस।
नवरात्रि के नौ दिनों में, नौ रूपों में आती है,
शक्ति बनकर माँ मेरी, हर बाधा मिटा जाती है।
🙏🙏जय माँ शेरावाली 🙏🙏
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर
