श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी
गरीब की भी होजाती पूरी।
श्रद्धा औरभक्ति से परमात्मा
शबरी के झूठे बेर खा लेते।
दुर्योधन की मेवा त्याग दिये।
गरीब की झौपड़ी में जलते
दीपक का तेल दर्द की दवा
बन, मजदूर की बेटी को
अर्ध रात्रि में राहत पहुंचाता।
सिर्फ मन्दिर में जलते दीप
के प्रति उसकी अटूट श्रद्धा
और भक्ति में समाहित हो गई प्रभु की पूर्ण शक्ति।
यदि मन मे आस्था है
तभी होती श्रद्धा और भक्ति।
-चन्द्र कान्ता अग्रवाल
