भादो अंधेरी रात अष्टमी तिथि आई।
तीन लोक के नाथ
प्रगट भये यदुराई।
चतुर्भुज रूप देख
मां देवकी हर्षाई,
हाथ जोड़ विनती कीन्ही,
शिशु बन जाओ कन्हाई,
मां की आज्ञा मान कर,
बालक बन गए मुरारी।
माया का खेल देखो
ताले टूटे भारी।
कंस के कारागृह के,
खुल गए द्वारे।
टोकनी में रख कान्हा को
वसुदेव गोकुल पधारे।
यमुना जी ने कदम बढ़ाकर
प्रभु के चरण पखारे।
नंद घर खुशियां छाईं,
बाजे बधैया।
बालकृष्ण के दर्शन पाकर
धन्य यशोदा मैया।
आज लुटावहिं नंद बाबा,
सोना चांदी गैया।
आशीष दे रहे बृज के
ग्वाल ग्वालिनिया।
जुग जुग जिये हमारे
नंद जी के छैया।
जोगी वेश में शंकर आए,
द्वारे डमरू बजाया।
बाल रूप के दर्शन पाकर
धन्य भाग्य मनाया।
-चंद्रकांता अग्रवाल