संचित-फल

घर के बिखरे सामान को व्यवस्थित रखते हुए कुछ डिग्रियां शिखा को मिल गईं थीं ,एम ए में फर्स्ट क्लास फर्स्ट ,नेट उत्तीर्ण ,सम्मान पत्रों की भीड़ में वह घंटों तक खोई रही,-योग्य प्रोफेसर बनने का सपना लेकर ,जब वह ससुराल आई तो अपनी अधूरी शिक्षा को एक एक कर पूरा करते ,तीन बच्चों की माँ बनी शिखा ने बच्चों की खातिर ही कोई नौकरी नहीं की ताकि उनकी शिक्षा-दीक्षा पर ध्यान दे सके,उन्हें उचित संस्कार और अनशन दे सके –बरसों बीत गए ,बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी दुनियां में मग्न हो गईं और ,बेटा उच्च पद पर आसीन हो गया, उनके सपनों को ऊँची उड़ान देने में उसके खुद के सपने गौण हो गए,पर इसका उसे मलाल नहीं था,जरा भी,हालाँकि उसके पति या परिवार का कोई दबाव नहीं
था उस पर -यह उसका निजी फैसला था,–तीन दिन पहले बेटी का विवाह सम्पन्न हुआ था और वह विदा हो ससुराल जा चुकी थी, एक अभूतपूर्व संतुष्टि का भाव मन में था,लेकिन कहीं एक आशंका भी थी क्या उसके संस्कारों में पली बढ़ी ,छल-छद्मों से कोसों दूर उसकी बेटियां इस दुनिया की भीड़ में सफल हो पाएंगी?क्या उसका त्याग सार्थक होगा?–सवालों के घेरे में घुमड़ती रही थी शिखा –तभी फोन की घंटी बजी -उसके नए दामाद मानव का फोन था -एक चहकती आवाज सुनाई पड़ी-”प्रणाम मम्मी जी,,आप कैसी हैं,,थैंक यू सो मच मम्मी अपनी बिटिया नेहा मेरी जिंदगी में लाने के लिए ,,उसे इतनी अच्छी बातें सिखाने के लिए ,,आपका आभारी हूँ माँ,”,,,बातों बातों में पता चला कि कल शाम नेहा ने पुरे परिवार के लिए उपहार ख़रीदे,खाना बनाया और सबका मन जीत लिया था,बात छोटी सी लेकिन उसने मेरे मन को छू लिया था,,,मेरी बरसों की तपस्या का संचित फल मुझे मिल गया था,मेरी साधना सफल हो गई थी —मैं आज शिखर पर थी ।

-पद्मा मिश्रा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x