लेखक और रचनाकारों की,
कच्ची मिट्टी सी होती है रचनाएं,
लेखक की स्याही से,
उपजी उनकी भावनाएं |
संपादक उन पर शब्दों का,
एक नया स्वरूप देता है,
जो प्रत्येक विखरे विचारों को,
श्रंगार करके सजा देता है,
वह संपादक कहलाता है |
वह भाषा की अशुद्धियों को,
एक एक चुन चुन कर हटाता है,
जैसे कोई वागवान ( माली ) ,
वाग से खरपतवार हटाता है |
कहीं विराम लगाता,
तो कहीं पूर्ण विराम,
मौन रहकर करता,
वह सबसे बड़ा काम |
लेखक को मिलता है,
मान और सम्मान,
पर संपादक पीछे रहकर,
बढाता है उसकी शान |
न्याय और सत्य की,
वह राह दिखाता,
अपनी पैनी नजर से,
वह अखवार और किताबों को सजाता है |
शब्दों को तरासकर उन्हें,
एक नया जीवन देने वाला,
वह एक शिल्पी होता है |
वह लेखक के विचारों को,
समाज के सामने,
एक सुन्दर और स्पष्ट रुप से,
प्रस्तुत करने वाला होता है |
संपादक भाषा का ज्ञान,
निष्पक्षता, तटस्थता, सूक्ष्म दृष्टि,
रखने वाला होता है |
लेखक की शैली का ,
सम्मान करने वाला होता है |
सच्चा पथ-प्रदर्शक,
विचारों का वो आधार है |
संपादक के बिना अधूरा,
हर विचार और अखवार है
-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
बालाघाट (मध्यप्रदेश)
