क्या तुझ पर भी बेचैनी सी तारी है।
मुझ पर तो ये हिज्र बहोत भारी है।।
सारे रंग बदल जाते हैं बारिश में,
सच पूछो तो ये ही दुनियादारी है।।
संभल कर चलिए,
संबंधों की बारिश में।
एक कदम फिसले,
के दिल टूट जाते हैं शीशे की तरह।
छतरी नहीं होती यहाँ,
न कोई पक्की दीवार।
बस भरोसे की छाँव होती है,
और उम्मीद की फुहार।
कहीं किचड़ है अपेक्षाओं का,
कहीं फिसलन है स्वार्थ की।
हर बूंद में यादें भीगती हैं,
और पल-पल परीक्षा होती है रिश्तों की।
फिर भी भीगना अच्छा लगता है,
जब साथ कोई अपना हो।
क्योंकि संभल कर चलने से ही तो,
रिश्ते और गहरे होते हैं।
-आनंद पाण्डेय “केवल”
