सकारात्मक सोच की ताकत…..

विचारों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हम रोज़ अनेक काम करते है और उन कार्यों से हमारे मन मस्तिष्क में अच्छे बुरे विचार भी बनते बिगड़ते है।
परन्तु होता यह है कि जिस विचार से हमारा लाभ होना हमें दिखता है वह तो हमें सकारात्मक विचार प्रतीत होता है और जिससे ना कोई लाभ ना कोई हानि होती दिखती है वह नकारात्मक दिखता है।
जिस विचार, कार्य से हमें लाभ मिलने वाला होता है उसके बारे में और अधिक सोचने लगते है जो कि कुछ हद तक मानवीय व्यवहार के अनुरूप है। किंतु हमें यह प्रयास करना चाहिए कि विचारों को मस्तिष्क में बस आने जाने दे उन पर रुक सतत उन्हें प्रगति ना दे कि वह हमारा सुख चैन छीन ले।
वास्तिवकता है कि मनुष्य का हर समय सकारात्मक रहना सम्भव नही है किंतु प्रयास हमेशा करना चाहिए कि सकारात्मक रहे फिर लाभ मिले या हानि। हम जीवन में किसी भी व्यवहार, परिस्थिति को अपने अनुरूप सदैव नही ढ़ाल सकते उन्हें या तो छोड़ना होता है या अनदेखा कर ज़रूरी कार्य करने होते है।
अतः कोई भी काम करते समय विचारों को पानी की तरह बहने दे, बस बहने दे, उन्हें रोकने का प्रयास नही करें।
उदाहरण के लिए – जब हम कुछ अच्छा काम करते है तो लोग सम्भवतः हमारी प्रशंसा भी करेंगे और हमारी निंदा भी।हमें किसकी कौन सी बात अच्छी या बुरी लगती है उससे किसी को कोई फर्क नही पड़ता किंतु कहने वाले या करने वाले को क्या अच्छा लगता है उस समय उस व्यक्ति के लिए अपनी खुशी मायने रखती है काम करने वाले कि नही। ऐसी परिस्थिति में सकारात्मक बने रहना सबसे बड़ी चुनौती होती है।
इन सभी के लिए-:
1 नकारात्मक कार्यों, व्यवहार परिस्थिति से जितना सम्भव हो सके दूर रहे।
2 अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
3 अनावश्यक कार्यों का बोझ ना ले जिससे कार्य करने तक थकान हो जाएं और थके मन पर विचार हावी हो जाएं।
4 प्रत्येक परिस्थिति, व्यवहार पर टिप्पणी, आक्रोश, ना दिखाएं।
5 जीवन में प्रत्येक क्षण हमारे अनुकूल नही होता बस उसे कभी इग्नोर करके और कभी उस पर थोड़ा काम करके
उसे अपने अनुकूल बना ले या उससे दूर हो जाएं।
सकारात्मकता को महत्व दें और अंतिम सत्य- “भगवान पर भरोसा रखें।”
सबसे बड़ी ताकत वही देते है।

-विशाखा सिंघल
(दिल्ली)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x